ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत

Home / bihar / कोरोना से राजद नेत्री के पति की मौत, खुद महिला नेता भी पॉजिटिव,...

कोरोना से राजद नेत्री के पति की मौत, खुद महिला नेता भी पॉजिटिव, घर में मचा कोहराम

25-Apr-2021 03:29 PM

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस बेकाबू होते जा रहा है. कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में कई आम और ख़ास लोग आ रहे हैं. नेताओं और अफसरों की मौत हो रही है. ताजा मामला आरजेडी की महिला नेत्री से जुड़ा है. कोरोना से राजद की प्रदेश महासचिव मधु मंजरी के पति छोटे लाल मेहता की मौत हो गई है. खुद महिला नेता भी कोरोना संक्रमित हैं. 


रविवार को कोरोना से राजद की प्रदेश महासचिव मधु मंजरी के पति छोटे लाल मेहता की मौत हो गई है. पति की मौत के बाद महिला नेत्री मधु मंजरी के घर में मातम छा गया है. परिजनों के बीच चीख-चीत्कार मची हुई है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. मधु मंजरी के पति छोटे लाल मेहता की मौत पर पार्टी के कई नेताओं ने दुःख जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है. 


news image

आपको बता दें कि प्रदेश महासचिव मधु मंजरी के पति छोटे लाल मेहता पिछले कुछ दिनों से बीमार थे. हाल ही में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी. खुद मधु मंजरी भी कोविड की चपेट में आ गई हैं. उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. बताया जा रहा है कि दोनों ने कोरोना का टीका भी लिया था. युवा राजद की ओर से ट्वीट कर बताया गया है कि उन्‍होंने कुछ दिन पहले ही कोरोना का का पहला टीका ले लिया था. इसके बावजूद उन्‍हें बचाया नहीं जा सका. डॉक्‍टरों का कहना है कि कोरोना का टीका दूसरी डोज लेने के दो हफ्ते बाद असरदार होता है. 



उधर दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने राजद आपदा की घड़ी में सरकार के साथ है. सरकार को स्थिति को देखते हुए फैसला लेना चाहिए. बिहार में आपदा की स्थिति है. प्रतिदिन 12 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे. जबकि दर्जनों लोगों की मौत भी हो रही है. राजधानी पटना में भी स्थिति भयावह है.