ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल

Home / bihar / प्रचंड गर्मी से पुरवा हवा ने दिलाई राहत, पारा गिरा.. एक मई से...

प्रचंड गर्मी से पुरवा हवा ने दिलाई राहत, पारा गिरा.. एक मई से प्री मानसून होगा एक्टिव

29-Apr-2022 07:37 AM

PATNA : बिहार में पड़ रही है प्रचंड गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। पछिया हवाओं का रुख बदला और पुरवा हवा की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पुरवा हवा की वजह से बिहार के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 4 डिग्री नीचे आ गया। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने जो अपडेट जारी किया है उसके मुताबिक मई महीने से बिहार में प्री मानसून एक्टिव हो सकता है। 1 मई से इसके सक्रिय होने की पूरी उम्मीद है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए बिहार के 16 जिलों में आंधी की संभावना जताई है। बिहार के उत्तरी हिस्से में सक्रिय चक्रवाती हवाओं की वजह और झारखंड और पश्चिम बंगाल तक जाने वाली टर्फ रेखा का असर है कि प्री मानसून के एक मई से बिहार के सभी हिस्से में बारिश का सिस्टम सक्रिय होगा।


इस दौरान पटना, गया, भोजपुर, सारण समेत 34 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात के आसार हैं। जिसके कारण दिन के साथ ही रात के तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज होगी। उससे पहले 29 और 30 अप्रैल को पूर्व-पश्चिम चंपारण फरपुर, मधेपुरा, सहरसा सहित 16 जिलों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने के आसार है।


राज्य में एक मई से प्री मानसून की शुरुआत होते ही पहले दिन 160 एमएम से अधिक बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाओं और गर्मी से राहत मिलेगी। 2021 में प्री मानसून के दौरान बिहार के सभी जिलों में 261 एमएम बारिश हुई थी। राजधानी पटना में दिन में गर्मी से राहत 4 डिग्री गिरा पारा पटना में गुरुवार को सुबह आसमान पर बादल छाए रहे। गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 25.9 डिग्री रिकार्ड किया गया है।