टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल
21-Apr-2021 05:39 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पंचायत चुनाव को लेकर आ रही है. बिहार में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पंचायत चुनाव को स्थगित कर दिया गया है. इलेक्शन कमीशन की ओर से इसकी जानकारी दी गई है. साथ ही चुनाव आयोग ने कल से शुरू होने वाले प्रशिक्षण को भी स्थगित कर दिया है. बिहार के सभी जिलों के डीएम सह निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी गई है.
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी पत्र के मुताबिक कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पंचायत चुनाव को स्थगित कर दिया गया है. 15 दिन बाद समीक्षा बैठक की जाएगी. उसके बाद ही आगे का निर्णय लिया जायेगा. आयोग ने बताया है कि कल से शुरू होने वाला प्रशिक्षण कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है. सभी निर्वाचन पदाधिकारी और सहायक निर्वाचन पदाधिकारी की ट्रेनिंग स्थगित की गई है.
गौरतलब हो कि राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव समेत अन्य कर्मी कोरोना संक्रमित हैं. आपको बता दें कि देश भर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कहर बरपा रही है. बिहार में भी इसका प्रकोप जारी है. बिहार में भी पंचायत चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी हुई थीं. जून में पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. ऐसे में चुनाव कराना कोरोना काल में मुश्किल लग रहा था. जिसे अब टाल दिया गया है. 15 दिन बाद ही इसपर आगे का फैसला होगा.
आपको बता दें कि राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए विपक्ष के नेता राज्य निर्वाचन आयोग से पंचायत चुनाव स्थगित करने की मांग कर रहे थे. इससे पहले राज्य निर्वाचन आयोग ने पत्र कर बताया था कि 22, 23 और 24 अप्रैल को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक अधिकारियों को पंचायत चुनाव के बाबत ट्रेनिंग दी जाएगी.
22 को पटना, सारण और कोसी प्रमंडल, 23 को तिरहुत, दरभंगा और पूर्णिया प्रमंडल और 24 को मगध, मुंगेर और भागलपुर प्रमंडल के अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी. यह प्रशिक्षण ऑनलाइन दी जाएगी. ऐसे में आयोग ने निर्वाची पदाधिकारी/सहायक निर्वाची पदाधिकारी से प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहने की अपील की गई थी. लेकिन अब ट्रेनिंग भी स्थगित कर दी गई है. इसपर भी बाद में ही निर्णय लिया जायेगा.
.jpeg)
%20(1).jpeg)