ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / bihar / बिहार में नगर निकाय चुनाव का तीसरा चरण कल, 31 शहरों में होगी...

बिहार में नगर निकाय चुनाव का तीसरा चरण कल, 31 शहरों में होगी वोटिंग; 11 को मतगणना

08-Jun-2023 03:50 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में नगर निकाय चुनाव के तीसरे चरण का कार्यक्रम ऐलान कर दिया गया है. प्रदेश के 31 शहरों में कल यानी 9 जून को आम चुनाव के तहत मतदान होगा. जिसके बाद 11 जून को मतगणना होगी.  राज्य निर्वाचन आयोग ने इन चुनाव क्षेत्रों में आम चुनाव कराए जाने के लिए कार्यक्रम की घोषणा गुरुवार को कर दी.


इस को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने इन चुनाव क्षेत्रों में आम चुनाव कराए जाने के लिए गुरुवार को कार्यक्रम की घोषणा की. और साथ ही सभी संबंधित निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. 


साथ ही 20 जिलों के 31 नगर निकायों के लिए उपचुनाव कराया जाना है. आयोग के मुताबिक नगर निकाय आम चुनाव और उप चुनाव को लेकर तीन वार्ड पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. वहीं, राज्य में 4698 कैंडिडेट चुनाव मैदान में हैं. जहां इस चुनाव को लेकर कुल 4802 नामांकन पत्र दाखिल किए गए. वही इनमें से 101 नामांकन पत्र जांच के क्रम में अस्वीकृत कर दिए गए. जबकि 4701 नामांकन पत्र स्वीकृत हुए और इनमें तीन पार्षद पद के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं. 


बता दें नगर निकाय चुनाव के लिए 17 मई तक कुल 4802 नामांकन पत्र दाखिल किए गए. इनमें मुख्य पार्षद के लिए 500, उप मुख्य पार्षद के लिए 440 और पार्षद पद के लिए 3862 नामांकन पत्र दाखिल किए गए. 23 मई को नामांकन पत्रों की जांच के बाद मुख्य पार्षद के 11 वही उप मुख्य पार्षद के 13 और पार्षद के 77 नामांकन पत्र अस्वीकृत किए गए.