बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
23-Jun-2021 11:55 AM
PATNA : बिहार में एक बार फिर से मौसम का रुख बदलने वाला है। मौसम विभाग की ओर से राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पटना, लखीसराय,खगड़िया, मुंगेर, नालंदा, भोजपुर,पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज और सीतामढ़ी के कुछ भागों में अगले दो घंटों में बादल गरजने के साथ बिजली गिरने और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
पटना मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार इन जिलों में बारिश और वज्रपात के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। प्रशासन ने भी संबंधित जिलों में आपदा को लेकर पूरी तरह से तैयार रहने को कहा है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। जिसका काफी असर भी दिख रहा है। राज्य में अब तक सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
