ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत

Home / bihar / बिहार में बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट, जानिए.. अपने शहर के मौसम...

बिहार में बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट, जानिए.. अपने शहर के मौसम का हाल

05-Aug-2023 07:09 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है हालांकि बारिश नहीं होने से सावन के महीने में भी लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही है। गर्मी से परेशान राज्य वासियों को बारिश का इंतजार है। ऐसे में मौसम विभाग ने विभिन्न जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।


मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के अलग अलग जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है। इसको लेकर विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। बिहार के करीब सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि कई जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है। इसमें सीतामढ़ी दरभंगा, शिवहर, सुपौल, मधुबनी, किशनगंज और मधेपुरा शामिल हैं। वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।


मौसम विभाग ने अररिया, किशनगंज और सुपौल में 6 से 7 अगस्त के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कई पूर्णिया कटिहार समेत कई अन्य जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बताते चलें कि पिछले दिनों पटना समेत राज्य के कई जिलों में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी लेकिन एक बार फिर से मानसून की बेरूखी से पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं हालांकि मौसम में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।