नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश MBA की फीस के लिए बेची किडनी… 9 लाख का वादा, 60 लाख का खेल, एक झगड़े ने खोला खौफनाक रैकेट नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी
18-Apr-2021 07:15 AM
PATNA : बिहार में हर पल बढ़ते कोरोना के खतरे को देखते हुए अब राज्य सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है। पिछले दो दिनों से मुख्यमंत्री लगातार कोरोना संकट पर समीक्षा बैठकों में शामिल होते रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने हाई लेवल मीटिंग की थी जबकि शनिवार को सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए। आज मुख्यमंत्री राज्य के सभी जिलों के डीएम और एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करने वाले हैं। इस बैठक के साथ आपदा प्रबंधन समूह की बैठक होगी।
शनिवार को सर्वदलीय बैठक के बाद मुख्यमंत्री खुद इस बात को कह चुके हैं कि आज यानी रविवार को सरकार अपने फैसले के बारे में जानकारी देगी। माना जा रहा है कि आज होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री खुद बड़े फैसले का ऐलान कर सकते हैं। दोपहर बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रेस वार्ता हो सकती है और इसी में सरकार अपने फैसले की जानकारी देगी। बिहार में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सर्वदलीय बैठक में सभी राजनीतिक दलों ने अलग-अलग राय दी थी लेकिन अब सरकार उस ब्लूप्रिंट को अमल में लाने की तैयारी मैं है जिसके जरिए सरकार को राजस्व का कम से कम नुकसान हो और संक्रमण भी ना फैले।
शनिवार को हुई सर्वदलीय बैठक में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने कोरोना संकट से उबरने के लिए अलग-अलग राय दी थी। जेडीयू ने कहा था कि बाहर से लोगों के आने पर संक्रमण का फैलाव तेजी से हो सकता है, ऐसे में दवा, वैक्सीन, ऑक्सीजन आदि का भंडारण कारगर कदम होगा। बीजेपी के मुताबिक शुक्रवार शाम 6 से सोमवार की सुबह 8 बजे तक लॉकडाउन लगाना बेहतर विकल्प होगा। कांग्रेस ने कहा था कि पिछली बार की तर्ज पर अनियोजित लॉकडाउन नहीं थोपा जाए
जबकि आरजेडी ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए वीकेंड कर्फ्यू के साथ-साथ ऑक्सीजन और जरूरी दवाओं की निर्बाध सप्लाई बनाये रखने की जरूरत बताई थी।