मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत
03-Jun-2021 07:04 AM
PATNA : बिहार में कोरोना अब कमजोर पड़ गया है। राज्य में बुधवार को एक तरफ जहां 1158 नए कोरोना संक्रमित मिले, वहीं संक्रमण की दर भी 1.05 फीसदी हो गई है। एक दिन पहले यानी मंगलवार को सूबे में 1174 संक्रमित मिले थे और संक्रमण की दर 1.08 फीसदी थी। पिछले 24 घंटे में राज्य में 16 कम नए संक्रमित मिले हैं। इसलिए संक्रमण दर में भी मामूली कमी आई।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य में 2772 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए, जबकि 46 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 97.48 फीसदी हो चुकी है।
पटना में कोरोना का कहर भी बेहद कम हुआ है। राजधानी में संक्रमण कमा है। बुधवार को पटना में 126 नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 13 संक्रमितो की मौत हो गई। आईजीआईएमएस में पांच, पीएमसीएच में चार, एम्स में तीन और एनएमसीएच में एक संक्रमित की मौत हुई। पटना में अब कुल संक्रमितों की संख्या 144864 हो गई है। इनमें से 142109 लोग अबतक स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव संक्रमितों की संख्या 1528 हो गई है। एम्स पटना में बुधवार को आठ नए संक्रमित भर्ती हुए जबकि 11 को डिस्चार्ज किया गया। कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या 139 रह गई है।