ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / bihar / बिहार : नए ट्रैक वर्क को लेकर कई ट्रेनें कैंसिल, कई गाड़ियों का...

बिहार : नए ट्रैक वर्क को लेकर कई ट्रेनें कैंसिल, कई गाड़ियों का रूट बदला

21-Jan-2022 09:50 PM

PATNA : बिहार में रेल यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर। बरियारपुर-रतनपुर के बीच नई सुरंग में ट्रैक वर्क के कारण आज यानी शुक्रवार को 7 घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा और शनिवार को भी बिहार में कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें या तो रद्द रहेंगी या फिर उनके रूट में बदलाव होगा। फिलहाल इस ट्रैक पर फ्री एनआई का काम हो रहा है और 24 जनवरी को एनआई वर्क शुरू होगा जो 28 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान ट्रेन सेवा प्रभावित रहेगी कई ट्रेनें या तो कैंसिल रहेगी या फिर उनके रूट में बदलाव देखने को मिलेगा।


पूर्व रेलवे के सीपीआरओ के मुताबिक शनिवार को 10.20 बजे से शाम 4.20 बजे तक छह घंटे का पावर ब्लॉक धरहरा, जमालपुर और बरियारपुर के बीच अप और डाउन लाइन पर रहेगा। जबकि जमालपुर और मुंगेर के बीच 3 घंटे का पावर ब्लॉक रहेगा। इस कारण 13419 भागलपुर मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस एक घंटे देरी से खुलेगी। 23 जनवरी को सुबह 10.25 बजे से शाम 5.25 बजे तक 7 घंटे का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। यह ब्लॉक जमालपुर-रतनपुर और रतनपुर-बरियापुर के बीच होगा। वहीं जमालपुर-मुंगेर के बीच 4 घंटे का ब्लॉक रहेगा। 23 को 03406/05 जमालपुर-भागलपुर-जमालपुर पैसेंजर, 03433/34 जमालपुर-किऊल-जमालपुर पैसेंजर और 03474/73 जमालपुर-खगड़िया- जमालपुर पैसेंजर रद्ध रहेगी। वहीं 13409/10 मालदा  टाउन-किउल-मालदा टाउन एक्सप्रेस और 03431/32 साहिबगंज-जमालपुर-साहिबगंज पैसेंजर भागलपुर तक ही चलेगी और भागलुपर से ही क्रमश: मालदा टाउन और साहिबगंज के लिए रवाना होगी।


एक्सप्रेस ट्रेनें जो रद्द रहेंगी

22406 आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ 24 जनवरी को रद्द

22405 भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ 25 जनवरी को रद्द

13419 भागलपुर मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस 23 से 27 जनवरी तक रद्द

13420 मुजफ्फरपुर भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस 23 से 27 जनवरी तक रद्द

13236 दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी 24 से 28 जनवरी तक रद्द

13235 साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी 24 से 28 जनवरी तक रद्द

15553 जयनगर भागलपुर एक्सप्रेस 24 से 28 जनवरी तक रद्द

15554 भागलुपर-जयनगर एक्सप्रेस 23 से 27 जनवरी तक रद्द

13242 राजेन्द्रनगर बांका इंटरसिटी 24 से 26 जनवरी तक रद्द

13241 बांका-राजेन्द्रनगर इंटरसिटी 25 से 27 जनवरी तक रद्द


रद्द की गयीं पैसेंजर ट्रेनें

जमालपुर-किउल पैसेंजर 22 से 28 जनवरी तक रद्द

जमालपुर-भागलपुर-जमालपुर पैसेंजर 22 से 28 जनवरी तक रद्द

जमालपुर-खगड़िया पैसेंजर 22 से 28 जनवरी तक रद्द

साहिबगंज-जमालपुर पैसेंजर 24 से 27 जनवरी तक रद्द

जमालपुर-साहिबगंज पैसेंजर 25 से 28 जनवरी तक रद्द

जमालपुर-साहिबगंज-जमालपुर पैसेंजर 24 से 27 जनवरी तक रद्द

जमालपुर-तिलरथ जमालपुर पैसेंजर 24 से 28 जनवरी तक रद्द