ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / bihar / बिहार में जातीय जनगणना का ब्लूप्रिंट तैयार, शिक्षकों और जीविका दीदियों को भी...

बिहार में जातीय जनगणना का ब्लूप्रिंट तैयार, शिक्षकों और जीविका दीदियों को भी उतारा जाएगा

21-Jun-2022 07:48 AM

PATNA : बिहार में अपने संसाधनों से जातीय जनगणना कराने का फैसला कर चुकी नीतीश सरकार ने इस का ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। सरकार ने पिछले दिनों राज्य में जातीय जनगणना को मंजूरी दी थी और इसके लिए राशि के प्रबंध की बात भी कही थी लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक जातीय जनगणना के काम में किन लोगों को लगाया जाएगा सरकार ने इस पर भी फैसला कर लिया है। राज्य के सरकारी शिक्षक, लिपिक, मनरेगा, आंगनबाड़ी, जीविका दीदी जातीय गणना का काम करेंगी। इन्हें प्रगणक कहा जायेगा। इन कर्मियों को गणना की गोपनीयता हर हाल में सुनिश्चित करनी होगी। डीएम प्रगणक बनायेंगे। प्रगणक गणना करने वाले इलाके का नक्शा और ले-आइट स्केच करेंगे। मकान नंबरिंग को सुनिश्चित करेंगे। मोबाइल ऐप में और प्रपत्र में आंकड़ों को भरेंगे। व्यक्तिगत आंकड़ों में किसी भी तरह के बदलाव या छेड़छाड़ नहीं करेंगे। कोई मकान, कस्बा या क्षेत्र छूटे नहीं इसका ख्याल रखेंगे। गणना के काम में यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर गलत जानकारी देता है या फिर जानकारी देने से इनकार करता है तो गणना कर्मी इसकी जानकारी चार्ज अधिकारी को देंगे जो वे इस | संबंध में निर्धारित कार्रवाई करेंगे। यदि कोई गणना कार्य के लिए विभिन्न मकानों- स्थानों पर अंकित चित्र या सूचना हटाता है तो भी पदाधिकारी ही इस संबंध में निर्धारित कार्रवाई करेंगे। 


जातीय गणना करने वाले सभी अधिकारियों और कर्मियों की ड्यूटी और जवाबदेही डीएम तय करेंगे। सरकार ने जातीय गणना के सफल क्रियान्वयन के लिये सभी जिलों के डीएम को प्रधान गणना अधिकारी सह नोडल पदाधिकारी अधिसूचित करते हुए उनके अधीन गणना करने वाले सभी अधिकारियों और कर्मियों को चिन्हित कर उनके कामों का बंटवारा कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी डीएम को इस संदर्भ में पत्र लिखा है जिसमें कहा गया है कि 6 जून से जातीय गणना का काम शुरू हो चुका है।


अपर जिला गणना अधिकारी का काम डीएम को सभी अपेक्षित कार्यों में सहयोग करना है। अनुमंडल गणना पदाधिकारी 6 गणना क्षेत्र पर एक पर्यवेक्षण क्षेत्र का निर्धारण करेंगे। चार्ज अधिकारी को ट्रेनिंग करायेंगे। डीएम के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करायेंगे। चार्ज अधिकारी पर्यवेक्षण क्षेत्रों का निर्धारण, बुनियादी दस्तावेजों की तैयारी करेंगे । जातीय जनगणना के लिए जिला अधिकारियों को प्रधान गणना अधिकारी नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा एडीएम जिला कल्याण और जिला सांख्यिकी पदाधिकारियों को अपर गणना पदाधिकारी बनाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी को अनुमंडल गणना पदाधिकारी का प्रभार दिया गया है जबकि नगर आयुक्त और कार्यपालक पदाधिकारी नगर चार्ज अफसर के तौर पर काम करेंगे।