BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
20-May-2021 07:03 AM
PATNA : बिहार में कोरोना से ठीक हो रहे मरीजों में ब्लैक फंगस बहुत तेजी से पैर पसार रहा है. अब तक इस खतरनाक बीमारी के 100 से ज्यादा मरीजों की पहचान हो चुकी है. सिर्फ बुधवार को पटना के सरकारी अस्पतालों में 34 मरीज ब्लैक फंगस की जांच औऱ इलाज कराने पहुंचे. पटना में दो सरकारी अस्पतालों में ब्लैक फंगस के इलाज की व्यवस्था है जहां बडी तादाद में मरीज पहुंच रहे हैं.
100 से ज्यादा मरीजों की अब तक पहचान
गौरतलब है कि बिहार में अब तक ब्लैक फंगस के 100 से ज्यादा मरीजों की पहचान की गयी है. दो दिन पहले मंगलवार को पटना के अस्पतालों में इस बीमारी के शिकार बने 20 मरीज पहुंचे थे. वहीं उससे पहले 50 मरीजों की पहचान की जा चुकी थी. बुधवार को ब्लैक फंगस की जांच और इलाज कराने आये मरीजों में स 16 को पटना एम्स औऱ आईजीआईएमएस में भर्ती कर लिया गया है.
सरकारी सूत्रों के मुताबिक बुधवार को पटना एमस में ब्लैक फंगस के 24 मरीज पहुंचे. एम्स के डॉक्टरों ने उनमें से 7 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर लिया है. वहीं बाकी 15 मरीजों को दवा देने के साथ साथ कुछ औऱ जांच कराने को कहा गया है.
उधर राज्य सककार ने आईडीआईएमएस को ब्लैक फंगस के लिए सेंटर फॉर एक्सलेंस घोषित किया है. बुधवार को वहां 9 मरीज पहुंचे जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है. संस्थान के अधीक्षक मनीष मंडल ने बताया कि जब से यहां ब्लैक फंगस के इलाज का इंतजाम किया गया है तब से बड़ी तादाद में मरीज पहुंच रहे हैं. पहले से यगहां 22 मरीज भर्ती थे. बुधवार को 9 और को भर्ती किया गया है. उनके मुताबिक अस्पताल में भर्ती मरीजों में से 7 का ऑपरेशन किया जा चुका है. वहीं तीन औऱ मरीजों के ऑपरेशन की तैयारी की जा रही है.
उधर पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी ब्लैक फंगस के मरीज पहुंच रहे हैं. बुधवार को वहां पहुंचे मरीज को एम्स में ऑपरेशन की सलाह दी गयी है.
निजी क्लीनिकों में भी पहुंच रहे मरीज
ब्लैक फंगस के कई मरीज निजी क्लिनिक में भी पहुंच रहे हैं. पटना के एक नेत्र रोग विशेषज्ञ ने बताय़ा कि बुधवार को उनके पास तीन मरीज पहुंचे जिनकी आखों की रोशनी कम होने, आंखों में लालिमा होने, सूजन औऱ डबल विजन जैसी शिकायत थी. उन्हें आईजीआईएमएस या एम्स में जाने की सलाह दी गयी.