ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल

Home / bihar / उत्तर बिहार में लोगो को मिली गर्मी से राहत, इस साल औसत से...

उत्तर बिहार में लोगो को मिली गर्मी से राहत, इस साल औसत से 109 फीसदी अधिक बारिश हाेने की संभावना

06-May-2022 08:07 AM

PATNA : इन दिनों बिहार के कई राज्यों में बारिश और अंधी-तूफान देखने को मिल रहा है। जहां प्री-मानसून में औसत 81.7 एमएम बारिश होती है। वहीं इसबार इससे अधिक 109 फीसदी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। राज्य में साल 2013 से 2021 तक प्री-मानसून के बीच दाे बार 2018 और 2019 में सामान्य से कम बारिश देखने को मिली। जबकि 2021 में 227 फीसदी से अधिक बारिश रिकाॅर्ड की गई है। 


मौसम विभाग के अनुसार साल 2018 में 70.1 एमएम और 2021 में 267.5 एमएम बारिश हुई। प्री-मानसून के बीच बिहार में पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवाओं का प्रभाव देखने को मिला। इसी कारण उत्तर बिहार में सबसे ज्यादा बारिश हाेती है। वहीं, मई 2021 में 15 बार ट्रफ रेखा बिहार के ऊपरी हिस्से से होकर गुजरी। साथ ही साथ 22 दिनों तक चक्रवाती हवाएं भी सक्रिय रही। इस साल 5 दिनों के अंदर 3 और 4 मई को ट्रफ रेखा बिहार के ऊपरी हिस्से से होकर गुजरी है। जबकि 28 अप्रैल से 5 मई तक चार बार बिहार के उत्तरी हिस्से में चक्रवाती हवाओं का असर जारी रहा। मौसम विभाग ने मई में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई है। 


मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 12 से 15 जून के दौरान मानसून आने का अनुमान लगाया जा रहा है। 2002 से 2021 तक 20 साल के दौरान सबसे देर से मानसून 2018 में 25 जून को आया था और वापसी भी सबसे जल्दी हुई थी। 2006 में सबसे जल्दी 6 जून को मानसून आया था और 9 अक्टूबर को वापसी हुई थी। इस साल सिस्टम की सक्रियता की वजह से प्री-मानसून के बीच सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है।