पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई
04-Apr-2021 07:05 AM
PATNA : बिहार में शिक्षकों के लिए एक अच्छी खबर है। नीतीश सरकार ने राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान यानी रमसा के तहत राज्य के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों का वेतन बढ़ाने का फैसला किया है। अब इन शिक्षकों के वेतन में 1 अप्रैल से 15 फ़ीसदी की वृद्धि होगी।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक के गिरिवर दयाल सिंह ने शनिवार को सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिला परिषद नियोजन इकाइयों में कार्यरत शिक्षकों की संख्या और 1 अप्रैल 2021 को देय 15 फ़ीसदी की वेतन वृद्धि के मुताबिक ऐसे शिक्षकों के लिए मांग पत्र 10 अप्रैल तक भेजें। स्पष्ट तौर पर कहा है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में तत्कालीन संचालित राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत काम करने वाले माध्यमिक शिक्षकों का वेतन भुगतान राज्यअंतर्गत कार्यरत शिक्षको और पुस्तकालयध्यक्षों के बजटीय शीर्ष से ही किया जाना है।
आपको बता दें कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने 1 अप्रैल को ही जिलों को पत्र लिखकर सभी पौने चार लाख नियोजित शिक्षकों और पुस्तकालयध्यक्षों के वेतन में 15 फीसद वृद्धि के लिए राशि भेजने का निर्देश दिया था।