ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम

Home / bihar / बिहार में बढ़े कोरोना के केस, वापसी की आशंका देख डॉक्टरों की छुट्टियां...

बिहार में बढ़े कोरोना के केस, वापसी की आशंका देख डॉक्टरों की छुट्टियां कैंसिल

19-Mar-2021 07:23 AM

PATNA : देश के अन्य राज्यों के बाद अब बिहार में भी कोरोणा संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। गुरुवार को राज्य के अंदर एक दिन में 107 नए मरीज मिले हैं। इनमें होली के मौके पर बाहर से आने वाले लोगों के साथ-साथ यहां रहने वाले लोग भी शामिल हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही कोरोना की वापसी की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। अब 5 अप्रैल तक के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां कैंसिल रहेंगी। साथ ही साथ जो अवकाश पर थे उन्हें भी ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा गया है। 


बिहार में नए कोरोना मरीजों के मिलने की रफ्तार लगभग खत्म होने की स्थिति में थी लेकिन अचानक से इसमें वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के से मिली जानकारी के मुताबिक 15 मार्च को राज्य में 26 संक्रमित मिले थे इसके अगले दिन 16 मार्च को यह संख्या बढ़कर 49 हो गई। 17 मार्च को मरीजों की संख्या 58 थी और 18 मार्च को राज्य में 107 में संक्रमित मिले हैं। सरकार की तरफ से लगातार एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशन और बस अड्डा तक पर स्क्रीनिंग का काम चल रहा है। 


इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर चुके हैं। 21 मार्च को सीएम खुद कोरोना के लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। पूरे देशभर में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना से 172 लोगों की मौत हुई है। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के 84 और पंजाब के 35 लोग शामिल हैं। होली के मौके पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील लोगों से की गई है।