Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल
24-Apr-2022 08:48 AM
PATNA : बिहार के लोगों को प्रचंड गर्मी से चंद दिनों के लिए राहत मिली थी। पूर्व और दक्षिण पूर्व की तरफ से आने वाली हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। कई जिलों में बारिश और आंधी तूफान भी आया, जिसकी वजह से पारा नीचे गया लेकिन अब एक बार फिर से सुबह में हीट वेव की स्थिति बन गई है। गर्म पछुआ हवाओं की वजह से पारा एक बार फिर से ऊपर जाने लगा है। शनिवार को पटना का तापमान एक बार फिर ऊपर चढ़कर 41 डिग्री के पार जा पहुंचा।
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में इस वक्त पछुआ और उत्तर पश्चिम की तरफ से गर्म हवाएं चल रही हैं। इस कारण बिहार के ज्यादातर जिलों में एक बार फिर से हीट वेव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग की मानें तो बिहार में अप्रैल के आखिर तक यह स्थिति जारी रहेगी। हीट वेव के कारण एक बार फिर 43 डिग्री और उसके आसपास जा सकता है।
मौसम विभाग ने अलग अलग तारीखों को कई जिलों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। 25 अप्रैल को बक्सर, रोहतास, कैमूर, गया, औरंगाबाद, नवादा जिलों में हीट वेव की स्थिति रहेगी। 26 अप्रैल को राजधानी पटना समेत बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, जहानाबाद, अरवल, नालंदा, गया, औरंगाबाद, शेखपुरा, लखीसरा मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, जमुई, बांका, भागलपुर में और 27 अप्रैल को पटना, गया, नवादा नालंदा, शेखपुरा, बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, जहानाबाद, अरवल औरंगाबाद, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय खगड़िया, जमुई, बांका, भागलपुर जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।