Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति
05-May-2020 10:17 AM
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां बिहार में एक और नया कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने आज मंगलवार को कोरोना से जुड़ा पहला अपडेट देते हुए बताया है कि सिवान के बसंतपुर में एक बच्चे को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 529 पहुंच गया है।
बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने आज का पहला कोरोना अपडेट जारी करते हुए बताया सिवान के बसंतपुर में महज साढ़े तीन साल के बच्चे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है। उन्होनें जानकारी दी की बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 529 हो गयी है।
वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी आखिरी रिपोर्ट के मुताबिक कैमूर जिले से दो मरीज मिले थे और सोमवार को यह आंकड़ा 528 तक पहुंच गया था। 14 साल और 52 साल के दो व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी।समस्तीपुर अब तक कोरोना के संक्रमण से अछूता था। लेकिन जिले के विद्यापति इलाके से 25 साल के एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। समस्तीपुर बिहार का 31 वां जिला बव गया जहां कोरोना मरीज पाया गया है।
लॉकडाउन-2 में कोरोना पर रोक लगाने की पूरी तैयारी की जा रही है लेकिन इसके बावजूद भी बिहार में आंकड़ा रविवार को ही 500 पार हो गया था। राज्य में कोविड-19 के अब तक 529 केस सामने आ चुके हैं। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है. मुंगेर, वैशाली, मोतिहारी और सीतामढ़ी के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत कोरोना के कारण हुई है। हालांकि इसमें से दो लोग कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से पहले से ही पीड़ित थे. बिहार में अब तक 124 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जो कि सभी पॉजिटिव केसों का लगभग एक चौथाई है।