ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM

Home / bihar / बिहार में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 20 लोगों की मौत, राज्य...

बिहार में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 20 लोगों की मौत, राज्य में 50 हजार के पार पहुंची टेस्टिंग

05-Aug-2020 05:22 PM

PATNA : बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना से 20 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की तादाद बढ़कर 369 हो गई है। पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में कुल 1610 मरीज ठीक हुए हैं और टेस्टिंग का आंकड़ा भी 50 हजार के ऊपर चला गया है। 


पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 51924 टेस्ट सैंपल की जांच की गई है। इसके साथ राज्य में जांच का कुल आंकड़ा 739078 जा पहुंचा है। बिहार में अब तक 42370 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेशियो 65.45 फ़ीसदी है जबकि अभी भी 21992 एक्टिव केस मौजूद हैं।


पटना में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना से 6 लोगों की मौत हुई है। पटना में मौत का आंकड़ा अब 60 जा पहुंचा है जबकि भागलपुर में 31 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। गया में अब तक कोरोना से 24, भोजपुर में 14, दरभंगा में 10, बेगूसराय में 11, मुंगेर में 18, मुजफ्फरपुर में 15, नालंदा में 20, पश्चिम चंपारण में 10, पूर्वी चंपारण में 13, रोहतास में 22, समस्तीपुर में 12, सारण में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा अन्य जिलों की बात करें तो वैशाली में 9, सुपौल में 2, सिवान में 8, सीतामढ़ी में 4, शिवहर में 1, शेखपुरा में 2, सहरसा में 1, पूर्णिया में 4, नवादा में 7, मधुबनी में 2, मधेपुरा में 3, लखीसराय में 4, किशनगंज में 4, खगड़िया में 5, कटिहार में 3, कैमूर में 7, जहानाबाद में 6, जमुई में 3, गोपालगंज में 1, बक्सर में 4, बांका में 3, औरंगाबाद में 5, अरवल में 3 और अररिया में 7 लोगों की मौत अब तक कोरोना वायरस से हुई है।