बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग
19-Aug-2020 05:45 PM
PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 10 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 568 हो गई है. ख़ुशी की बात ये है कि महज 24 घंटे के भीतर 4034 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं.
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 10 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 568 हो गई है. बुधवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 3257 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 109875 हो गया है.
बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 1,08,179 टेस्ट सैंपल की जांच की गई है. इसके साथ राज्य में जांच का कुल आंकड़ा 2008149 जा पहुंचा है. बिहार में अब तक 84578 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेशियो 75.01 फ़ीसदी है जबकि अभी भी 27612 एक्टिव केस मौजूद हैं.
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पटना से सबसे ज्यादा 422 नए मरीज सामने आये हैं. बेगूसराय में 103, पूर्वी चंपारण में 181, मधुबनी में 115, मुजफ्फरपुर में 173, पूर्णिया में 104, रोहतास में 118, सहरसा में 108, सीतामढ़ी में 113, अररिया में 74, अरवल में 40, औरंगाबाद में 49, बाँका में 27, भागलपुर में 70, भोजपुर में 58, बक्सर में 39, दरभंगा में 55, गया में 78, गोपालगंज में 36, जमुई में 22, जहानाबाद में 54, कैमूर में 23, कटिहार में 86,खगड़िया में 42, किशनगंज में 54, लखीसराय में 53, मधेपुरा में 53, मुंगेर में 46, नालंदा में 74, नवादा में 26, समस्तीपुर में 36, सारण में 98, शेखपुरा में 37, शिवहर में 10, सीवान में 60,सुपौल में 46, वैशाली में 37 और पश्चिमी चंपारण में 59 नए संक्रमित मरीज मिले हैं.

