बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
05-Jul-2021 07:20 AM
PATNA : बिहार में कोरोना टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार ने 6 महीने में 6 करोड़ वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा। 21 जून को बड़े तामझाम के साथ सरकार की तरफ से इस महाभियान की शुरुआत की गई थी लेकिन सरकार के वैक्सीन मिशन को अब बड़ा झटका लगा है। बिहार में कोरोना टीकाकरण अब सप्ताह में 4 दिन ही होगा जबकि 2 दिन नियमित टीकाकरण किया जाएगा। रविवार को विशेष परिस्थितियों में टीकाकरण होगा।
बिहार में टीकाकरण अभियान की स्थिति क्या है इसे जानना हो तो रविवार को जिलों में दी गई वैक्सीन के आंकड़े देखे जा सकते हैं। राज्य के 8 जिलों में रविवार को एक भी व्यक्ति को वैक्सीन नहीं लगी। 5 जिले ऐसे रहे जहां 100 से भी कम टीके रविवार को दिए जा सके। स्वास्थ्य विभाग की दलील है कि कोरोना टीकाकरण पर पूरा फोकस होने के कारण राज्य में नियमित टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। इसलिए अब 2 दिन बुधवार और शुक्रवार को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित टीकाकरण का फैसला किया गया है। राज्य में अब सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ही कोरोना की वैक्सीन लगेगी।
राज्य सरकार की तरफ से हफ्ते में 4 दिन टीकाकरण का फैसला किए जाने के बाद अब टारगेट और बड़ा हो गया है। राज्य में पहले सैकड़ों का लक्ष्य पाने के लिए प्रतिदिन 3.30 लाख लोगों को वैक्सीन देना जरूरी था जो अब बढ़कर 5.70 लाख औसतन प्रतिदिन हो गया है।