ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / bihar / बिहार : आज फिर से बदलेगा मौसम, 14 जिलों में बारिश का अलर्ट

बिहार : आज फिर से बदलेगा मौसम, 14 जिलों में बारिश का अलर्ट

22-Jan-2022 07:00 AM

PATNA : जनवरी महीने में कड़ाके की सर्दी के बीच आज एक बार फिर बिहार में मौसम बदलने वाला है। बिहार के 14 जिलों में आज बारिश के साथ-साथ ओला पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने जो अलर्ट जारी किया है उसके मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बिहार में साइक्लोनिक सरकुलेशन बन गया है और इसकी वजह से 24 घंटे के दौरान कई जगहों पर बारिश और ओले पड़ने की संभावना है। 


बीते 24 घंटे में पटना, वाल्मीकिनगर, दरभंगा, डेहरी और सहरसा में हुई मामूली बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 22 जनवरी यानी शनिवार के लिये येलो अलर्ट जारी कर कहा गया है कि पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के अलावा बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल जिलों में कुछ जगहों पर मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओला गिरने के आसार हैं। इसके बाद 23 जनवरी को उत्तर बिहार के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 23 जनवरी को पटना में भी बारिश का अलर्ट दिया गया है। 


उधर शुक्रवार को भी राज्य के 9 जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सुपौल, पूर्वी चंपारण, दरभंगा और सारण जिलों में शीत दिवस रहा। प्रदेश में पूसा में सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान सात डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद बांका में 7.2 डिग्री गोपालगंज में 7.3 डिग्री, पटना में 8 डिग्री न्यूनतम पारा रहा।