ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / bihar / बिहार में आज भी बारिश के आसार, कई जिलों में ओले पड़ने का...

बिहार में आज भी बारिश के आसार, कई जिलों में ओले पड़ने का अलर्ट

24-Jan-2022 07:16 AM

PATNA : जनवरी महीने में कड़ाके की सर्दी के बीच आज एक बार फिर बिहार में मौसम बदलने वाला है. बिहार के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे में बारिश होने की आसार है. वहीं 4 जिलों में आज बारिश के साथ-साथ ओला पड़ने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने जो अलर्ट जारी किया है उसके मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बिहार में साइक्लोनिक सरकुलेशन बन गया है और इसकी वजह से 24 घंटे के दौरान कई जगहों पर बारिश और ओले पड़ने की संभावना है.


मौसम वुभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के वजह से कई राज्यों में सोमवार को बारिश और ओला पड़ने के आसार है. जहां बीते रविवार की सुबह मध्य बिहार के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश हुई. पुरे राज्य में बादल छाया रहा. पटना में रविवार का तापमान अधिकतम 20 और न्यूनतम 13.7  डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मंगलवार से प्रदेश में बादलों का आना-जाना लगा रहेगा. मौसम विभाग पटना का कहना है कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिलहाल बारिश हो रही है. 


बिहार में पटना, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, नवादा, सारण जिलों के अलावा उत्तर बिहार के कुछ जिलों में बारिश हुई. वहीं मौसम विभाग ने सूबे के जहानाबाद, नवादा, भोजपुर व सारण जिले में ओला गिरने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है.


24 जनवरी के लिए पूरे बिहार में अलर्ट

आइएमडी के मुताबिक दक्षिणी बिहार में दक्षिणी-पश्चिमी और उत्तरी बिहार में दक्षिणी- पूर्वी हवा का प्रवाह हो रहा है. हवाएं चार से छह किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रही हैं. मौसम विज्ञान केंद्र ने 24 जनवरी को पूरे बिहार के लिए अलर्ट जारी किया है. इस दौरान सामान्य से मध्यम बारिश होगी. कुछ स्थानों पर ओला गिरने की भी आशंका है.