मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
04-Jun-2022 03:07 PM
PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग 67वीं पीटी प्रश्न पत्र लीक होने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि MBBS फाइनल ईयर की परीक्षा आरंभ होने से पहले ही वाट्सऐप पर प्रश्न पत्र वायरल हो गया. एमबीबीएस अंतिम वर्ष की परीक्षा का प्रश्न पत्र वायरल होने के मामले में आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय ने बड़ी कार्रवाई की है. बता दें कि अब फाइनल इयर की परीक्षा रद्द कर दी गई है. इस पर परीक्षा बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया.
इस मामले की तकनीकी जांच के लिए SSP को पत्र भेजा गया है. और आंतरिक जांच के लिए तीन डीन की कमेटी गठित की गई है. कुलपति डा. एसपी सिंह ने कहा कि परीक्षा की शुचिता से किसी हाल में खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पुलिस मामले की जांच करेगी. पकड़े गए दोषी बख्शा नहीं जाएगा.
बता दें आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय की ओर से एमबीबीएस फाइनल ईयर छात्रों की परीक्षा राजधानी के बीएन कालेज में ली जा रही है. इसके लिए परीक्षा आरंभ होने का समय 11:00 निर्धारित है. परीक्षा केंद्र में शुक्रवार को प्रवेश से पहले एमबीबीएस छात्रों को केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा था. इसी बीच एक संदिग्ध को पकड़ा गया.