ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / Bihar Mausam: खरना के बाद बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट,...

Bihar Mausam: खरना के बाद बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, 5 दिनों तक झेलनी होगी मौसम की दोहरी मार

Bihar Mausam: बिहार में खरना के बाद बारिश की चेतावनी। IMD ने 27-31 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पटना, गया, भागलपुर समेत 20 जिलों में हल्की-मध्यम वर्षा..

25-Oct-2025 07:45 AM

By First Bihar

Bihar Mausam: बिहार में छठ पर्व की धूम के बीच मौसम विभाग की चेतावनी ने श्रद्धालुओं को सतर्क कर दिया है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट पटना ने खरना (26 अक्टूबर) के बाद बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी भरी हवाओं के कारण बारिश का पूर्वानुमान जताया है। 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।


मौसम की बात करें तो शुक्रवार की सुबह पटना से लेकर जमुई, अरवल, भागलपुर तक घनी धुंध ने सड़कों को ढक लिया। दृश्यता घटकर 500 मीटर तक रह गई और हल्की ठंड ने लोगों को कंबल में घुसे रहने को मजबूर किया। दिन चढ़ते ही झिलमिल धूप ने मौसम को सुहावना बना दिया।


कल पटना का अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 22°C रहा। गया में 29°C/23.4°C, भागलपुर में 32.7°C/23°C, मुजफ्फरपुर में 30.6°C/24.3°C दर्ज हुआ। दक्षिण-पूर्व के जिलों भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में बादल ज्यादा छाए रहे। IMD के मुताबिक, 25-26 अक्टूबर तक आसमान साफ रहेगा। लेकिन खरना के अगले दिन से हवाओं का रुख बदल जाएगा।


खरना के बाद मौसम के तेवर तीखे हो जाएंगे। बंगाल की खाड़ी से आई नमी की लहर 27 अक्टूबर से बिहार में अपना असर दिखाएगी, जिससे मध्य और पूर्वी जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है। जमुई, नवादा, किशनगंज, अररिया, बांका में भारी फुहारें पड़ेंगी, जबकि पटना, गया, नालंदा, जहानाबाद, लखीसराय, बेगूसराय में 28-29 अक्टूबर को बूंदाबांदी संभव है।


जबकि 30 अक्टूबर को सहरसा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, भागलपुर, खगड़िया में हल्की-मध्यम वर्षा का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर बिहार (चंपारण, गोपालगंज, सारण, सीवान, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर) में 27-30 अक्टूबर के बीच हल्की बूंदें गिर सकती हैं। इस बारिश से ठंड औपचारिक रूप से दस्तक देगी और नवंबर के पहले सप्ताह से न्यूनतम तापमान 15-18°C तक गिर सकता है। पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर में सबसे पहले ठंडक का असर दिखेगा और फिर धीरे-धीरे पूरे राज्य में फैलेगा।