Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
11-Jun-2025 01:44 PM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार के उद्योग मंत्री के प्रस्ताव को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वीकार कर लिया है. नीतीश मिश्रा ने मखाना के विकास को लेकर कई सुझाव दिए थे. खुद केंद्रीय कृषि मंत्री ने पत्र लिखकर जानकारी दी है कि आपने जो सुझाव दिया है कि उसे मखाना बोर्ड के कार्यक्रमों में शामिल किया जा रहा है.
नीतीश मिश्रा के पत्र पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी जानकारी
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उद्योग मंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर जानकारी दी है. जिसमें कहा गया है कि आपने 8 अप्रैल 2025 को बिहार की अर्थव्यवस्था में उद्योगों की अपेक्षित योगदान के संदर्भ में प्रस्तावित मखाना बोर्ड के टर्म्स आफ रेफरेंस के लिए सुझाव दिया था. केंद्रीय कृषि मंत्री ने उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा पत्र लिखकर बताया है कि कृषि एवं कृषि कल्याण मंत्रालय ने बजट घोषणा 2025 के बाद मखाना के उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन में सुधार के साथ-साथ मखाना किसानों को प्रशिक्षण और सहायता प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना की प्रक्रिया शुरू की है. बोर्ड की स्थापना, इसके उद्देश्यों और बोर्ड द्वारा किए जाने वाले विकास कार्यक्रमों पर 23 फरवरी 2025 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र दरभंगा में मखाना किसानों एवं हित धारकों के साथ बैठक की गई. इस संबंध में प्रभावी विकास कार्यक्रम तैयार करने के लिए विभिन्न मंत्रालयों, विभागों से सुझाव मांगे गए हैं. आपने जो सुझाव दिया है उसे मखाना बोर्ड के कार्यक्रमों में सम्मिलित किया जा रहा है.
उद्योग मंत्री ने 8 अप्रैल को लिखा था पत्र
दरअसल, उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने 8 अप्रैल 2025 को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा था. जिसमें प्रस्तावित मखाना बोर्ड के टर्म्स ऑफ रिफरेंस के लिए उद्योग की दृष्टि से बिहार की अर्थव्यवस्था में अपेक्षित योगदान के संदर्भ में कई सुझाव दिए गए थे. इसमें कहा गया था कि मखाना को सुपर फूड की वैश्विक मान्यता प्राप्त है. दिसंबर 2024 में बिहार बिजनेस कनेक्ट इन्वेस्टर्स समिट में राज्य में 181491 करोड़ के निवेश प्रस्ताव के सहमति पत्र हस्ताक्षर हुए थे. मखाना प्रसंस्करण उद्योग की स्थापना से कृषि प्रधान बिहार की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा. साथ ही आत्मनिर्भरता के साथ-साथ बड़े पैमाने पर रोजगार और निवेश के अवसर सूचित होंगे.