BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल
23-Mar-2026 10:35 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले में एक लैब टेक्नीशियन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिसमें ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के गदियानी मोहल्ले की है। सोमवार सुबह घर से अचानक चीख-पुकार की आवाजें आने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर की बहू सुनीता राज फंदे से लटकी हुई है। उसका शरीर पूरी तरह हवा में नहीं था, बल्कि आधा हिस्सा पलंग से सटा हुआ था, जिससे स्थिति संदिग्ध लग रही थी। घर के कुछ लोग रो रहे थे और माहौल काफी तनावपूर्ण था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। शुरुआती जांच के दौरान ही मृतका के मायके वालों ने इस मामले को हत्या करार दिया।
मृतका की मां आशा देवी ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी सुनीता राज की हत्या उसके ससुराल वालों ने की है। उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष ने मिलकर सुनीता की जान ली और बाद में इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। उन्होंने यह भी कहा कि शव को उसके बेडरूम की जगह गेस्ट रूम में फंदे से लटकाया गया, ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे।
जानकारी के अनुसार, सुनीता राज दरभंगा जिले के क्योटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थी। उसकी शादी करीब सवा साल पहले दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के निवासी परिवार से मधुबनी के गदियानी मोहल्ला निवासी अंजनी प्रसाद के पुत्र सूरत कुमार के साथ हुई थी। सूरत कुमार पटना नगर निगम में कार्यरत बताया जा रहा है।
मृतका की मां का कहना है कि शादी के बाद से ही सुनीता पर उसकी पूरी सैलरी ससुराल वालों को देने का दबाव बनाया जाता था। खासकर उसका पति सूरत कुमार बार-बार उस पर अपनी कमाई देने के लिए दबाव डालता था। इस बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। मां के अनुसार, यही विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया और अंत में उनकी बेटी की जान ले ली गई।
परिवार का यह भी आरोप है कि घटना को छुपाने के लिए ससुराल पक्ष ने जल्दबाजी में इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। लेकिन घटनास्थल की स्थिति और शव की हालत को देखकर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए पति सूरत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य परिजनों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी और उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।