Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो
22-Jan-2026 06:15 PM
By First Bihar
PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। बिहार सरकार ने राज्य के कई प्रमुख नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया है। जहां कुछ नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है, वहीं कुछ की सुरक्षा घटा दी गई है। जबकि बिहार के कुछ नेताओं की सुरक्षा हटा ली गयी है।
सरकार ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की सुरक्षा बढ़ाते हुए उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। इसके साथ ही जेडीयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बीजेपी सांसद संजय सरावगी और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को भी Z कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है।
वहीं दूसरी ओर, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कटौती की गई है। अब उन्हें Y+ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। इसके अलावा केंद्र सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। गिरिराज सिंह को Y की जगह Y+ की सुरक्षा दी गयी है।
वही कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की सुरक्षा हटा ली गयी है। सुरक्षा व्यवस्था में किए गए इन बदलावों को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
कितने तरह की होती है सुरक्षा?
बता दें कि हमारे देश में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, नौकरशाह, पूर्व नौकरशाह, जज, क्रिकेटर, एक्टर, एक्ट्रेस, संत-महात्मा और कभी-कभी आमजन को खतरे को देखते हुए उच्च श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाती है। देश में 5 तरह की सुरक्षा कैटेगरी बनी हुई है। Z+, Z, Y+, Y और X कैटेगरी है।
क्या होती है Z श्रेणी सुरक्षा?
Z श्रेणी सिक्योरिटी हाईलेवल की सिक्योरिटी है, इसमें 22 कर्मियों का सिक्योरिटी कवर होता है, जिसमें 4 या फिर 6 एनएसजी कमांडों + पुलिस कर्मी शामिल होते हैं। इसके अलावे इस कैटेगरी की सुरक्षा में पुलिस या ITBP या CRPF जवान शामिल होते हैं। ज्यादातर राज्यों के मुख्यमंत्रियों को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।
इस सुरक्षा का खर्च कौन उठाता है?
जिस व्यक्ति को यह सुरक्षा दी जाती है, उसके साथ जवानों और सुरक्षा वाहन का काफिला होता है, जो बेहद खर्चीला होता है। इन सुरक्षा घेरों को खर्च राज्य सरकार उठाती है। बाबा रामदेव, आमिर खान, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, तिब्बत के धार्मिक गुरु दलाई लामा को भी जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी गयी है।