ब्रेकिंग न्यूज़

‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता

Home / bihar / बिहार में भू-माफियाओं पर कसेगा शिकंजा, सभी थानों को सूची तैयार करने का...

बिहार में भू-माफियाओं पर कसेगा शिकंजा, सभी थानों को सूची तैयार करने का आदेश

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार ने जिले के सभी थाना अध्यक्षों को भू-माफियाओं की पहचान कर सूची तैयार करने का आदेश दिया है। अवैध संपत्तियों की जांच के बाद सख्त कार्रवाई और बुलडोजर एक्शन संभव है।

08-Jan-2026 09:28 PM

By First Bihar

MADHUBANI: मधुबनी पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक में एसपी ने थाना स्तर पर कार्य में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।


क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी योगेंद्र कुमार ने सभी थाना अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सक्रिय भू-माफियाओं की पहचान कर उनकी विस्तृत सूची तैयार करें। साथ ही भूमि से जुड़े लंबित मामलों को तत्काल संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।


एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि भू-माफियाओं द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की गहन जांच की जाएगी। इसके तहत माफियाओं की आपराधिक गतिविधियों, संपत्ति के स्रोत, अवैध कब्जे और भूमि से जुड़े मामलों की पूरी हिस्ट्री खंगाली जाएगी।


पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि सभी थाना अध्यक्षों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचियों के आधार पर जांच की जाएगी और जांच पूरी होने के बाद सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार संबंधित भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई भी की जा सकती है।


उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बिहार की एनडीए सरकार अब भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। इस फैसले के बाद जिले के भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है, जबकि आम लोग इस कदम से राहत और खुशी महसूस कर रहे हैं। प्रशासन का मानना है कि इस कार्रवाई से भूमि विवादों पर अंकुश लगेगा और कानून का राज स्थापित होगा।