ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / बिहार के ये 5 रेलवे स्टेशन अब होंगे खास, रेलवे बोर्ड ने दिया...

बिहार के ये 5 रेलवे स्टेशन अब होंगे खास, रेलवे बोर्ड ने दिया ये विशेष दर्जा

02-Dec-2019 06:46 PM

PATNA: बिहार के समस्तीपुर रेल मंडल के पांच रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अब बहुत सारी वे सुविधाएं हासिल होंगी जो अमूमन किसी बड़े रेलवे स्टेशन को ही हासिल होती हैं। रेलवे बोर्ड ने मंडल के अलग-अलग स्टेशनों को ISO मानक में शामिल करते इसका प्रमाण-पत्र जारी किया है। इसमें बेतिया, रक्सौल, नरकटियागंज,सुगौली और बापूधाम मोतिहारी स्टेशन शामिल हैं।

समस्तीपुर रेल मंडल मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक रेल मंडल के पांच स्टेशनों पर इस उपलब्धि को हासिल किया है। रेलवे स्टेशन ने इसके लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल( एनजीटी)  के निर्देश का पालन करते हुए रेलवे स्टेशन में अपर क्लास रिजर्व हॉल, वेटिंग हॉल, एसीऔर नन एसी रिटायरिंग रुम, रिफ्रेसिंग एरिया फूड कोटर्स और सेनिटेशन के साथ पूरे स्टेशन परिसर में स्वच्छ और हरा-भरा माहौल में यात्री सुविधाओं को उपलब्ध कराया है। जिसके लिए उसे आइएसओ प्रमाणन दिया गया है।

एनजीटी के निर्देशानुसार रेलवे ने पर्यावरण प्रबंधन पद्धति के लिए कंपनी को दिया। संबंधित संस्थान द्वारा रेलवे स्टेशनों में सुविधाओं का ऑडिट किया। रिपोर्ट और प्रमाणन 30 नवंबर को दिया गया। आइएसओ इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर स्टडराइजेशन के लिए मौजूद है, जो विभिन्न क्षेत्र के गतिविधियों में मानक स्थापित करने के लिए जवाबदेह है।