ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Home / bihar / बाहुबली पूर्व MLA मुन्ना शुक्ला ने उड़ाई धज्जियां, कर्फ्यू में रातभर हीरोइन अक्षरा...

बाहुबली पूर्व MLA मुन्ना शुक्ला ने उड़ाई धज्जियां, कर्फ्यू में रातभर हीरोइन अक्षरा सिंह के साथ नाचे, पुलिसवाला कार्बाइन से करता रहा दनादन फायरिंग

24-Apr-2021 10:00 PM

VAISHALI : वैसे तो बिहार में कोरोना का कहर है लेकिन यहां नीतीश सरकार के नियमों की धज्जियां खुलेआम उड़ाई जा रही है. ताजा मामला बिहार के वैशाली जिले का है, जहां उत्तर बिहार के अंडरवर्ल्ड डॉन का खिताब हासिल करने वाले पूर्व बाहुबली विधायक मुन्ना शुक्ला ने कोरोना गाइडलाइन और कानून के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई. अपराध जगहत में काफी नाम कमाने वाला यह शख्सियत रातभर भोजपुरी की बोल्ड एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ डांस करता रहा. हद तो तब हो गई जब इनके सुरक्षाकर्मी और बिहार पुलिस का जवान कार्यक्रम में स्टेज के पास कार्बाइन उठाकर दनादन फायरिंग करने लगा. इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वैशाली पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेने को कहा है. 


पूरी घटना वैशाली जिले के सदर अनुमंडल की है, जहां लालगंज थाना में पूर्व विधायक और बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला ने नाइट कर्फ्यू की धज्जियां उड़ा कर रख दी. लालगंज के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के कार्यक्रम में भोजपुरी की बोल्ड एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी हिस्सा लिया और उन्होंने सरकार के नियम कानून को अपने पांव तले कुचल दिया.  


news image


गीत संगीत के कार्यक्रम में बाहुबली मुन्ना सिंह के साथ अभिनेत्री अक्षरा सिंह मंच पर ठुमके लगाती नजर आई.  मुन्ना शुक्ला की पत्नी और पूर्व विधायक अन्नू शुक्ला भी स्टेज पर डांस करती हुई दिखीं.  वहीं मुन्ना शुक्ला का बॉडीगार्ड भी तमाम हदों को पार करते दिखा और उसने पुलिस की वर्दी में कार्बाइन निकालकर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की. उसने दनादन इतनी फायरिंग की कि पूरा माहौल धुआं-धुआं हो गया. 


news image


जिला प्रशासन के कथित इतनी सख्ती के बावजूद भी इस कार्यक्रम  पहुंचे कि पैर रखने की भी जगह नहीं दिख रही. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की जमावड़ा देखा गया. इस कार्यक्रम में अक्षरा सिंह के अलावे और कई स्थानीय कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया था.  यह कार्यक्रम देर रात तक चला लेकिन इसे रोकने और टोकने वाला कोई नहीं था.


news image


बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला दर्शक दीर्घा में भी अक्षरा सिंह के डांस का आनंद लेते हुए जमकर डांस मस्ती करते नजर आए और यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया. बताया जाता है कि बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला के भाई के बेटे के उपनयन संस्कार कार्यक्रम था. इसी अवसर पर भोजपुरी की प्रसिद्ध गायिका और नायिका अक्षरा सिंह को बुलाया गया था और इस दौरान नियमों को ताक पर रखकर देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.


लालगंज में जब यह कार्यक्रम पूरी रात चलता रहा तब वैशाली की पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की टीम को जानकारी नहीं मिली. लेकिन जैसे ही इस कार्यक्रम का वीडियो सामने आया, जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आया. जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सदर एसडीपीओ राघव दयाल और लालगंज थाना अध्यक्ष सीपी शुक्ला ने मुन्ना शुक्ला के घर का दौरा किया और मामले के बारे में जानकारी हासिल की. इस संबंध में सदर एसडीपीओ राघव दयाल ने वैशाली एसपी को जांच रिपोर्ट सपने की बात कही है.