ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / bihar / बिहार के स्वास्थ्य मंत्री का दावा- कोरोना जांच के सभी संसाधन सरकार के...

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री का दावा- कोरोना जांच के सभी संसाधन सरकार के पास मौजूद

19-Apr-2020 02:51 PM

PATNA :बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने दावा किया है कि बिहार में कोरोना की जांच के लिए तमाम तरह से संसाधन मौजूद हैं। आवश्यक किट सरकार के पास जरूरी मात्रा में उपलब्ध हैं।सरकार के इस दावे से माना जा रहा है कि अब बिहार में जांच की गति और तेज हो सकेगी।


स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कोरोना जांच के लिए आवश्यक सभी संसाधनों का आंकड़ा ट्वीट के जरिए जारी कर बताया है कि बिहार में अभी पीपीई किट 17565, थ्री प्लाई मास्क 440775, एन95 मास्क 66618, सेनेटाइजर( 500 एमएल) 29223, वीटीएम 3500 और आरएनए एक्सट्रैक्शन किट 8750 की संख्या में मौजूद हैं।


बिहार में जिस तरह कोरोना के मामले कुछ दिनों में तेजी से बढ़े हैं उसके पीछे जांच की गति तेज होना ही माना जा रहा है । बिहार में अब तक कोरोना के छह जांच केन्द्र बनाए गये हैं। पटना एम्स, पीएमसीएच, आईजीआईएमएस, आरएमआरआई, डीएमसीएच और एसकेएमसीएच में कोरोना जांच का काम चल रहा है।वहीं बिहार में कोरोना की जांच में तेज़ी लाने के लिए अब पटना स्थित टीबीडीसी में भी इसकी जांच जल्द शुरू की जाएगी।


बता दें कि  बिहार में आज तीन और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।  बक्सर से 30 साल और 28 साल के दो मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही सूबे में आंकड़ा अब 89 पहुंच गया है।बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को अब तक कुल 3 मरीज सामने आ गए हैं। जिसमें बक्सर के 2 और नालंदा का एक मरीज शामिल है। बक्सर में इससे पहले भी दो तब्लीगी जमात से जुड़े कोरोना मरीज सामने आये थे। इन्हीं के संपर्क में आने से दो और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव सामने आई है। जिसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। महिला की उम्र 28 साल और पुरुष की उम्र 30 साल बताई जा रही है।