दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम
29-Nov-2022 02:16 PM
JAMUI: बिहार के जमुई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की 6 बीवियां हैं और ये सभी अलग-अलग राज्यों की रहने वाली है। युवक ने बंगाल, दिल्ली, झारखंड में कुल 6 शादियां की हैं। युवक की दूसरी पत्नी की मां ने उसकी 6 शादियों की पोल खोलकर रख दी है। उन्होंने बताया है कि शख्स ने कुल 6 शादियां की है और सभी से बच्चे भी हैं। दूसरी पत्नी के भाई ने युवक को पहली पत्नी के साथ जमुई रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया। आरोपी शख्स कोलकाता जा रहा था। साले ने जीजा को पकड़कर थाने ले आया। इसके बाद युवक की पहली पत्नी ने कहा है कि मेरे पति की खुशी में ही मेरी खुशी है।
आरोपी शख्स की पहचान जवातरी गांव के रहने वाले गणेश दास के 30 साल के बेटे छोटू कुमार के रूप में की गई है। वह ऑर्केस्ट्रा में गाना गाता है। छोटू की दूसरी पत्नी का कहना है कि वो जिस प्रोग्राम में गाना गाते जाता है वहीं एक शादी कर लेता है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।
छोटू कुमार की पहली शादी 2011 में झारखंड के रांची में कलावती देवी से हुई थी। कलावती से उसे 4 बच्चे भी हैं। पहली शादी के 7 साल बाद ही उसने मंजू देवी से शादी रचा ली। मंजू लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के सुंदरटाड में रहती है। छोटू की करतूत सुनकर अब हर कोई हैरान है। डेढ़ साल से उसने अपनी दूसरी पत्नी मंजू से कोई कांटेक्ट तक नहीं किया। मंजू देवी के भी 2 बच्चे हैं। हालांकि पहली पत्नी कलावती ने कहा है कि पति की ख़ुशी में ही मेरी ख़ुशी है।
आरोपी शख्स की दूसरी पत्नी की मां कोबिया देवी ने अपने दामाद की पोल खोल दी है। उसने बताया कि 2018 में युवक ने उसकी बेटी से शादी रचाई थी। लेकिन अब डेढ़ साल हो गए जब से युवक ने पत्नी का हाल तक नहीं जाना। डेढ़ साल पहले उसने कहा था कि मैं बच्चे की दवा लाने जा रहा हूं लेकिन इसके बाद वह लौटकर आया ही नहीं। उसने ये भी कहा कि युवक ने अलग-अलग राज्यों में कुल 6 शादियां कर रखी है।