LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
14-Nov-2021 01:02 PM
SARAN : सियासत की लड़ाई क्या गजब की चीज होती है. यहां कभी-कभी अपने ही अपनों को चुनौती देते नजर आते हैं. ऐसा ही एक मामला सारण से सामने आया है, जहां एक ही परिवार के पांच लोग चुनावी मैदान में आमने सामने हो गए हैं. इनमें दो बेटे, एक बहु और एक देवर के साथ निवर्तमान मुखिया चुनाव लड़ने को मजबूर हैं.
यह रोचक लड़ाई सारण जिला के बनियापुर प्रखंड के भिट्ठी सहाबुद्दीन पंचायत की है. मिली जानकारी के अनुसार, यह परिवार पिछले 20 वर्षों से मुखिया के पद को बचा कर रखा है. इस बार भी परिवार की नजर मात्र मुखिया पद पर है. इसके लिए इस पंचायत की निवर्तमान मुखिया विभा देवी के अलावा बड़े बेटे अंजनी आनंद, छोटे बेटे आदित्य आनंद, बहु अमृता सिंह और देवर आशुतोष कुमार ने नामांकन दाखिल किया है. पूरे परिवार का निशाना मुखिया पद पर ही है. चाहे जैसे भी हो, लेकिन ये मुखिया पद को बचाने में लगे हुए हैं.
बताया जा रहा है कि देवर और भाभी इससे पहले भी मुखिया पद पर ताल ठोक चुके हैं. इसमें पिछली बार भाभी विभा देवी ने देवर आशुतोष कुमार को मात दे दी थी. लेकिन एक बार फिर देवर ने भाभी के साथ चुनावी मैदान में ताल ठोक दिया है. इसमें भी चाहे जो हो सियासत की इस लड़ाई में परिवार की जीत ही मानी जा रही है.
पंचायत चुनाव में एक ही परिवार के पांच लोगों के नामांकन को लेकर लोगों के बीच खूब चर्चा भी हो रही है. इसी परिवार से पूर्व मुखिया सतीश कुमार सिंह उर्फ टुन्ना का दावा है कि उनका परिवार पिछले 20 वर्षों से मुखिया का पद संभाल रहा है. उन्होंने जनता की सेवा की है. इस बार भी जनता उन्हें ही वोट देकर जीत दिलाएगी.