ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम

Home / bihar / बिहार के सभी स्कूल और कॉलेजों से पुलिसवालों को हटाने का आदेश, कल...

बिहार के सभी स्कूल और कॉलेजों से पुलिसवालों को हटाने का आदेश, कल ही लड़कियों ने DM से की थी शिकायत

20-Mar-2021 07:55 PM

PATNA : बिहार के सभी स्कूल और कॉलेजों से पुलिसवालों और अर्धसैनिक बलों को हटाने का निर्देश दिया गया है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार की ओर से राज्य के सभी एसपी, एसएसपी और डीईओ को पत्र लिखा गया है. आपको बता दें कि कल ही पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह से लड़कियों ने शिकायत की थी कि बांकीपुर गर्ल्स स्कूल में पुलिसवालों के रहने से उन्हें परेशानी हो रही है.


बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि शनिवार को सीएम नीतीश की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों में इसे भी जोड़कर देखा जाये. पत्र में लिखा गया है कि लॉकडाउन के कारण स्कूल और कॉलेजों में पढ़ाई नहीं हो रही थी. इस दौरान पुलिसवालों और अर्धसैनिक बलों को स्कूल और कॉलेजों में ठहराया गया था. लेकिन अब सरकार ने स्कूलों में पढ़ाई जारी रखने का आदेश दे दिया है. लेकिन पुलिस और अर्धसैनिक बलों के ठहराव के ठहराव के कारण बच्चों को परेशानी हो रही है. जिसके कारण उन्हें तत्काल यहां से हटाने का आदेश दिया गया है.


गौरतलब हो कि शुक्रवार को पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह बांकीपुर गर्ल्स स्कूल में पहुंचे थे. इस दौरान वहां की लड़कियों ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि उनके स्कूल में अधिकतर शौचालाओं के दरवाजे टूटे हुए हैं. स्कूल में पुलिसवालों को ठहराया गया है, जो कैंपस में घूमते रहते हैं. कई लड़के भी स्कूल में आते-जाते रहते हैं. अगर पुलिसवालों को हटा दिया जाये तो उन्हें हॉस्टल में रहने की जगह मिल जाएगी. दसवीं क्लास की अन्य छात्राओं ने पेयजल, कंप्यूटर आदि समस्याओं को जिलाधिकारी के सामने रखा.