ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / बिहार में किसानों को फिर से मिलेगा फायदा, नीतीश सरकार देगी यह सब्सिडी

बिहार में किसानों को फिर से मिलेगा फायदा, नीतीश सरकार देगी यह सब्सिडी

09-May-2022 07:32 AM

PATNA : बिहार में किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। नीतीश सरकार ने एक बार फिर से किसानों को कृषि यंत्रों पर दी जाने वाली सब्सिडी को चालू करने का फैसला किया है। कृषि यंत्रों पर सब्सिडी देने की योजना एक साल बंद करने के बाद अब राज्य सरकार फिर से चालू करने जा रही है। केन्द्र की योजना तो पहले से ही चल रही है लेकिन किसानों का इससे काम नहीं चला तो फिर से राज्य सरकार अपनी योजना लाने जा रही है। लगभग सौ करोड़ का प्लान बना है। सरकार की मुहर लग गई तो इस बार 80 यंत्रों पर सब्सिडी मिलेगा।


नीतीश सरकार अपने खजाने से लगभग 75 यंत्रों पर अनुदान देती रही है। बीते साल इसे बंद कर दिया गया था, लेकिन इस बार ना केवल सब्सिडी मिलेगी बल्कि यंत्रों की संख्या भी बढ़कर 80 हो जाएगी। कृषि यंत्रों की मूल्य का 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। पराली प्रबंधन से जुड़े यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक अनुदान मिल सकता है। नये यंत्रों में सरकार का सबसे अधिक जोर लैंड लेवलर पर होगा। इसके अलावा गन्ना पेराई मशीन पर भी अनुदान मिलेगा।


इतना ही नहीं बागबानी से जुड़े कुछ नये यंत्र भी अनुदान सूची में इस बार शामिल किए गए हैं। इसके अलावा नई योजना में किसानों को ट्रेनिंग देने का भी प्रावधान किया गया है। नये यंत्रों के संचालन के साथ यंत्रों के रख–रखाव की ट्रेनिंग किसानों को दी जाएगी। सरकार की इस योजना का फायदा हर साल लगभग 50 हजार किसान उठाते हैं। इस बार सरकार ने 98 करोड़ की सब्सिडी देने का फैसला किया।