ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत

Home / bihar / बिहार के इन जिलों में बारिश और ठनका को लेकर अलर्ट, जानिए.. अपने...

बिहार के इन जिलों में बारिश और ठनका को लेकर अलर्ट, जानिए.. अपने शहर के मौसम का मिजाज

12-Sep-2023 07:49 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में मानसून के कमजोर होने के बाद से पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक से दो दिन के भीतर और उमस बढ़ने की संभावना जताई है। इसके साथ ही उत्तर बिहार के तीन जिलों में भारी बारिश के साथ ठनका को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तरी इलाकों में कुछ जगहों पर वज्रपात की संभावना है।


सोमवार को पटना समेत कुछ जिलों में हल्के बादल छाए रहे लेकिन उमस वाली गर्मी ने लोगों को परेशान रखा। हालांकि राज्य के 12 जिलों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई बाकी जिलों में मौसम सामान्य बना रहा। मौसम विभाग ने आज पूर्वी और पश्चिम चंपारण  के साथ ही गोपालगंज के में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। यहां एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि पटना समेत अन्य जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 


मौसम विज्ञान केंद्र पटना की मानें तो जैसलमेर, कोटा, गुना, सागर, बालासोर होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक मानसून ट्रफ प्रभावी है। जिसके कारण बिहार में पटना समेत अन्य जिलों में कहीं-कही वर्षा की संभावना है और मानसून का प्रभाव आंशिक रूप से बने रहने की बात कही जा रही है।