ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान

Home / bihar / बिहार : आईएएस के नाम पर ठगी का प्रयास, फोटो लगाकर सरकारी कर्मियों...

बिहार : आईएएस के नाम पर ठगी का प्रयास, फोटो लगाकर सरकारी कर्मियों को किया कॉल

14-Jun-2022 07:10 AM

PATNA : बिहार में साइबर अपराधियों की तरफ से तरह तरह का हथकंडा अपनाया जा रहा है। ताजा मामला एक आईएएस अधिकारी की तस्वीर लगाकर सरकारी कर्मियों को ही शिकार बनाने के प्रयास से जुड़ा हुआ है। आईएएस अधिकारी की तस्वीर लगाकर साइबर अपराधियों ने कई सरकारी कर्मियों को चूना लगाने की कोशिश की। दरअसल बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक संजीव हंस की तस्वीर का साइबर अपराधियों ने गलत इस्तेमाल किया है। एक मोबइल नंबर पर आईएएस की तस्वीर लगाकर कई सरकारी कर्मियों को मैसेज किये गये। 


किसी को शक ना हो इसलिए साइबर अपराधी सभी से अंग्रेजी में बात कर रहे थे ताकि सामने वाले को आसानी से शिकार बनाया जा सके। हाल ही में शातिरों ने एक कर्मी को मैसेज भेजकर अमेजन गिफ्ट वाउचर के बारे में जानकारी ली। इस मामले का खुलासा होने के बाद कंपनी के मुख्य सुरक्षा अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी है। अब पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। जिस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर उस पर आईएएस अधिकारी की तस्वीर लगायी गयी थी उसका पता लगाया जा रहा है। कॉल डीटेल रिकॉर्ड और टावर लोकेशन सामने आने के बाद कई चीजें साफ हो जायेंगी।