ब्रेकिंग न्यूज़

दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम

Home / bihar / बिहार के आठ हजार शिक्षकों की नौकरी पर लटकी तलवार, सरकार देगी एक...

बिहार के आठ हजार शिक्षकों की नौकरी पर लटकी तलवार, सरकार देगी एक आखिरी मौका

30-Nov-2022 08:17 AM

PATNA : बिहार में सरकारी स्कूल के कारनामे की लगातार सामने आती है। खासकर नियोजित शिक्षकों की योग्‍यता को लेकर हमेशा बवाल होता है। ये वही शिक्षक हैं, जो क्लासरूम में या तो खर्राटा मारते पकड़े जाते हैं या जांच करने आए अधिकारियों के सवालों पर चुप्पी साध लेते हैं। लेकिन अब इनकी नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है। राज्य के ऐसे आठ हजार शिक्षक शामिल हैं, जिन्हें खुद को साबित करने के लिए सरकार लास्ट चांस देने जा रही है। 



इन सभी आठ हजार शिक्षकों से शिक्षक दक्षता परीक्षा ली जाएगी। इस एग्जाम के आधार पर ही उनकी नौकरी पर फैसला लिया जाएगा। अगर वे इस परीक्षा को पास कर लेते हैं तो वे अपनी नौकरी कर सकेंगे लेकिन परीक्षा क्वालीफाई नहीं करने वाले शिक्षकों की नौकरी जा सकती है। तीन हजार शिक्षकों से पहले ही परीक्षा ली जा चुकी है, लेकिन ये सभी फेल हो गए। पांच हजार शिक्षक ऐसे भी हैं जिन्होंने दक्षता परीक्षा से दूरी ही बना ली। यानी पांच हजार शिक्षक परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए। 




आपको बता दें, दक्षता परीक्षा में फेल होने वाले शिक्षकों में नालंदा में 83, नवादा में 159, शेखपुरा में 11, गया में 132, सारण में 72, दरभंगा में 77, वैशाली में 59, पश्चिम चंपारण में 18 गोपालगंज में 209, जमुई में 88, कटिहार में 173, खगडिय़ा में 31, किशनगंज में 136, लखीसराय में 33, मधुबनी में 260, अररिया में 206, अरवल में 20, औरंगाबाद में 80, बेगूसराय में 64, कैमूर में 20, भागलपुर में 10, भोजपुर में 77, मुंगेर में 31, मुजफ्फरपुर में 25, पूर्णिया में 165, रोहतास में 30, सहरसा में 87, समस्तीपुर में 74, शिवहर में 10, सीतामढ़ी में 140, सिवान में 164, सुपौल में 143 शिक्षक शामिल हैं। लेकिन सरकार इन्हें एक और मौका देने जा रही है। इनसे दोबारा दक्षता परीक्षा ली जाएगी, जिसे पास करना जरुरी होगा। 




वहीं, दक्षता परीक्षा में एब्सेंट रहने वाले शिक्षकों में नवादा में 503, पूर्णिया में 78, रोहतास में 97, सहरसा में 173, समस्तीपूर में 123, सारण में 127, शेखपुरा में 45, शिवहर में 19, अररिया में 179, अरवल में 31, औरंगाबाद में 138, बेगूसराय में 110, भागलपुर में 67, भोजपुर में 134, दरभंगा में 297, गया में 157, गोपालगंज में 570, जमुई में 22, कटिहार में 107, खगडिय़ा में 34, किशनगंज में 53, लखीसराय में 35, मधुबनी में 196, मुंगेर में 53, मुजफ्फरपुर में 337, नालंदा में 230, पश्चिम चंपारण में 24, वैशाली में 187, सुपौल में 74, सिवान में 325, सीतामढ़ी में 127, शिवहर में 19 शिक्षक शामिल हैं।