बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
04-Jul-2021 07:00 AM
PATNA : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर लगभग थम चुकी है। नए मरीजों के मिलने का सिलसिला भी कम हुआ है। शनिवार को बिहार में कुल 136 नए मरीजों की पहचान हुई। राहत की बात यह है कि 7 जिलों में कोरोना के नए केस नहीं मिले। बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर, पश्चिम चंपारण, शेखपुरा, लखीसराय, जहानाबाद और जमुई जैसे जिलों में कोई भी नया के सामने नहीं आया है जबकि 29 जिले ऐसे हैं जहां 10 से कम नए मरीज मिले हैं। बावजूद इसके पटना में एक बार फिर सबसे ज्यादा 22 नए मरीजों की पहचान हुई है। एक दिन पहले यानी शुक्रवार को पटना में 40 नए मरीज मिले थे।
राजधानी पटना के कई इलाके ऐसे हैं जहां से लगातार कोरोना के नए मरीज सामने आ रहे हैं। कंकड़बाग, फुलवारीशरीफ और दानापुर जैसे इलाकों में कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। दानापुर-खगौल के इलाके में अभी भी 20 एक्टिव केस मौजूद हैं। शास्त्रीनगर में 17 और फुलवारीशरीफ में 13 एक्टिव केस हैं। आपको बता दें कि 28 जून को पटना में कोरोना के 19 नए केस मिले थे लेकिन इसके बाद लगातार संक्रमण के आंकड़े बढ़े हैं। पिछले 4 दिनों में पटना में 30 से 40 से नए मरीज मिले हैं हालांकि शनिवार को इनकी संख्या केवल 22 है।
बिहार में शनिवार को कोरोना वायरस से कुल 5 लोगों की मौत हुई है। बिहार में अब तक 7 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित होकर स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य के अंदर रिकवरी रेट फिलहाल 98.46 फ़ीसदी है जबकि संक्रमण दर 0.12 फीसदी। फिलहाल 1539 मरीजों का सूबे में इलाज चल रहा है।