मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत
05-Sep-2022 09:04 PM
PATNA : बिहार में मानसून की शुरुआती बारिश भले ही कम हुई हो लेकिन भादो के महीने में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बिहार में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार की राजधानी पटना समेत कुल 33 जिलों में एक बार फिर से मंगलवार को मौसम बदलेगा। प्रदेश के 33 जिलों में मौसम विभाग में वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जैसे जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा और ज्यादातर हिस्सों में बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी संभावना है।
सोमवार को भी उत्तर बिहार के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। किशनगंज में आज सबसे ज्यादा 92 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इस वक्त मानसून का ट्रफ लाइन गंगानगर, गोरखपुर, दरभंगा, जलपाईगुड़ी होते हुए पूर्व दिशा की ओर नागालैंड तक गुजर रहा है और इसी वजह से दरभंगा और उत्तरी बिहार के कुछ जिलों में बारिश हो रही है। सोमवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया जबकि बिहार में सबसे गर्म शेखपुरा रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री दर्ज किया गया।
किशनगंज के अलावे पूर्णिया में 62.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई जबकि मोहनिया, रोसड़ा, अमौर, महुआ और कुमारखंड में भी अच्छी खासी बारिश हुई है। प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण शहरों की बात करें तो गया का अधिकतम तापमान सोमवार को 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। भागलपुर का 35.6 डिग्री, मुजफ्फरपुर 31.4 डिग्री और औरंगाबाद का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री रहा।