Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल
10-May-2022 08:30 AM
PATNA: खबर पटना के मसौढ़ी की है, जहां बीते दिन बिजली ठीक करने के दौरान बिजली मिस्त्री की मौत पुल पर करंट लगने से हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी का मच गया। जिसके बाद आनन-फानन में बिजली विभाग के लोग मौके पर पहुंच गए और मृतक के शव को पोल से उतारा। और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिजली विभाग के अधिकारी बिजली मिस्त्री की हार्ट अटैक से मौत होने की बात कर रहे हैं।
बताया जाता है कि मृतक की शादी इसी महीने के 20 मई को होने वाली थी। इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मसौढ़ी के मानिक चक कुम्हार टोली में मानव बल का बिजली मिस्त्री धर्मेंद्र कुमार 25 वर्ष पुल पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली पोल पर करंट दौड़ने लगी और बिजली मिस्त्री धर्मेंद्र कुमार इसकी चपेट में आ गया। और मौके पर ही उसकी मौत हो गया है।
इस घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन की मदद से र्मेंद्र कुमार के शव को नीचे उतारा। अस्पताल में डॉक्टरों ने धर्मेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। इस मामले को लेकर बिजली विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि मानव बल के स्टाफ धर्मेंद्र कुमार की मौत करंट लगने से हुई है। न की हार्ट अटैक से हुई है।
वहीं, आसपास के गांव के लोगों का कहना है कि धर्मेंद्र कुमार करीब 10 साल से बिजली विभाग के लिए काम कर रहा था। इस महीने के 16 तारीख की धर्मेंद्र की तिलक होनी थी और 20 तारीख को बारात जाने वाला था। इस घटना के बाद पूरा परिवार गम में दुब गया है।