कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले
09-Jan-2026 06:19 PM
By Viveka Nand
Bihar Ips Officers: बिहार चुनाव के पहले चरण में लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर हमला हुआ था. उनकी गाड़ी पर गोबर फेका गया था. तब विजय सिन्हा ने लखीसराय एसपी अजय कुमार को आड़े हाथो लिया था. उन्होंने कहा था, '' यहां का एसपी एकदम कायर और कमजोर है.'' एक बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनी है और विजय सिन्हा दुबारा डिप्टी सीएम बने हैं. नई सरकार में पहली दफे बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का का तबादला किया गया है. कई जिलों के एसपी-एसएसपी भी बदले गए हैं. इनमें लखीसराय के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार भी शामिल हैं.
बीएमपी में तैनात किए गए लखीसराय एसपी अजय कुमार
गृह विभाग ने आज डीजी रैंक से लेकर एएसपी रैंक के 71 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है. लखीसराय के एसपी अजय कुमार का तबादला कर दिया गया है. उन्हें फील्ड से वापस पटना बुला लिया गया है. लखीसराय एसपी को बिहार विशेष सैन्य पुलिस -5 का समादेष्टा बनाया गया है.
दरअसल, लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के दौरान डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पोलिंग बूथों पर चल रहे मतदान का जायजा लेने निकले थे. इसी दौरान बूथ नंबर 404 और 405 के करीब आक्रोशित लोगों ने उनका काफिला रोक दिया था. उनके काफिले की गाड़ियों पर गोबर और पत्थर भी फेंके गए थे. इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई. विजय कुमार सिन्हा के सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह हालात को काबू किया था. इस घटना को लेकर विजय कुमार सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि बूथ कैप्चर करने की कोशिश हुई .