बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
04-Mar-2026 03:19 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में होली बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। राजनीतिक गलियारों में भी होली की खासी रौनक देखने को मिली। लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ कुर्ता फाड़ होली खेली और इस अवसर पर विश्व में युद्ध रुकने की कामना की। उन्होंने कहा कि लड़ाई किसी भी देश के लिए ठीक नहीं है।
तेजप्रताप ने यह भी कहा कि होली के बाद वे पूरे बिहार का दौरा करेंगे और प्रत्येक जिले में जाकर पार्टी की रणनीति और जनशक्ति जनता दल को मजबूत बनाने के तरीकों पर लोगों को अवगत कराएंगे। वहीं पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बीजेपी विधायक रामकृपाल यादव ने ठुमके लगाते हुए होली का आनंद लिया।
होली के अवसर पर पटना और पूरे बिहार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। वही डीजे और अश्लील गानों पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। हुड़दंग, धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, बाइकर्स की सड़क रेसिंग या स्टंट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।