मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
15-Aug-2025 11:05 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार में स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में झंडोत्तोलन के बाद अपने संबोधन में सीएम ने युवाओं के लिए दो बड़ी घोषणाएं कीं, जिससे राज्यभर में लाखों छात्रों और नौकरी चाहने वाले युवाओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।
मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि अब राज्य की ओर से आयोजित सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे कि BPSC, BTSC, BSSC, BPSSC, और CSBC की प्रारंभिक परीक्षा (PT) के लिए आवेदन शुल्क घटाकर मात्र ₹100 कर दिया गया है। साथ ही, मुख्य परीक्षा (Mains) में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों से अब कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा।
इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने यह भी दोहराया कि आगामी पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने के लक्ष्य पर सरकार कार्य कर रही है। इसके लिए न केवल शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा शुल्क में राहत दी जा रही है, बल्कि राज्य में उद्योगों की स्थापना, स्वरोजगार को बढ़ावा, और तकनीकी व व्यावसायिक प्रशिक्षण की सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं।
नीतीश कुमार ने यह भी ऐलान किया कि राज्य के सात जिलों में नए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल खोले जाएंगे, जिससे न केवल युवाओं को मेडिकल की पढ़ाई के अधिक अवसर मिलेंगे, बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में भी रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।
सीएम ने केंद्र सरकार की भी सराहना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिहार के विकास में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के बीच तालमेल से बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। इस तरह, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नीतीश कुमार की यह घोषणाएं न केवल युवाओं को राहत देने वाली हैं, बल्कि आने वाले चुनावी वर्ष में सरकार की नीति और प्राथमिकताओं को भी दर्शाती हैं।