बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
03-Mar-2026 06:37 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: भागलपुर में होलिका दहन के दौरान एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में गोपालपुर विधानसभा के पूर्व विधायक गोपाल मंडल हाथ में हथियार लहराते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है।बताया जा रहा है कि होलिका दहन कार्यक्रम के दौरान यह वीडियो बनाया गया जिसमें पूर्व विधायक कथित रूप से हथियार लेकर मौजूद दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया।
भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी जिला स्तर के वरीय पदाधिकारी को सौंपी गई है पुलिस यह जांच कर रही है कि वीडियो की सत्यता क्या है और हथियार लाइसेंसी था या नहीं।
गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब गोपाल मंडल का नाम हथियार को लेकर विवाद में आया हो। इससे पहले विधायक रहते हुए वे पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल मायागंज अस्पताल में भी हथियार के साथ पहुंचे थे जिसे लेकर काफी चर्चा हुई थी। सिटी डीएसपी अजय चौधरी ने बताया की गोपाल मंडल के ऊपर प्राथमिक की दर्ज किया गया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है