ब्रेकिंग न्यूज़

LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त जहर, आग और साजिश का खौफनाक खेल! मुजफ्फरपुर में पति की रहस्यमयी मौत, पत्नी पर हत्या की सनसनीखेज साजिश का आरोप Bihar land reform : अब नहीं लटकेगा जमीन का काम! जमीन विवादों पर सरकार सख्त, DCLR की बैठक में होगा कड़ा एक्शन; तय होगी जवाबदेही घर-घर पहुंचेगी जनगणना टीम… 33 सवालों से खुलेगा हर परिवार का पूरा ‘डेटा’, 17 अप्रैल से शुरू होगा बड़ा अभियान! IAS Training Bihar : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 19 जिलों के DM समेत 38 IAS ट्रेनिंग पर भेजे गए, जारी हुआ आदेश

Home / bihar / बिहार: गैस लीक के बाद सिलेंडर ब्लास्ट, 7 लोग झुलसे, 2 की हालत...

बिहार: गैस लीक के बाद सिलेंडर ब्लास्ट, 7 लोग झुलसे, 2 की हालत गंभीर

03-Aug-2022 07:48 AM

SIWAN : खबर बिहार के सिवान से आ रही है, जहां एक घर में सिलिंडर ब्लास्ट हुआ है। गैस रिसाव से सिलिंडर ब्लास्ट हुआ है, जिसमे सात लोग झुलस गए। इनमे दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना गुठनी थाना क्षेत्र के बलहु गांव की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ एक घर में पहले गैस रिसाव शुरू हुआ और अचानक वहां सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। मौके पर मौजूद 7 लोग इस घटना की चपेट में आकर झुलस गए। इनमे दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना गुठनी थाना क्षेत्र के बलहु गांव की बताई जा रही है। जैसे ही सिलिंडर ब्लास्ट हुआ, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 



बताया जा रहा है, गुठनी थाना क्षेत्र के बलहु गांव में हरेराम यादव के घर में मंगलवार की देर रात करीब 1 बजे घर की औरतों को गैस लीक का अहसास हुआ। गैस सिलेंडर और चूल्हा चेक करने के मकसद से परिवार की ही एक महिला ने किचन का दरवाजा खोला, जिसके बाद सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।