ब्रेकिंग न्यूज़

बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर

Home / bihar / बिहार : गैस सिलेंडर से घर में लगी आग, दो भाइयों की दर्दनाक...

बिहार : गैस सिलेंडर से घर में लगी आग, दो भाइयों की दर्दनाक मौत

05-Dec-2022 05:58 AM

LAKHISARAI: खबर लखीसराय से है, जहां गैस सिलिंडर से लगी आग में दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना कल यानी रविवार देर शाम की है। घटना जिले के बड़हिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 पासवान टोली की है। मृतक दोनों भाई किशोर थे जो मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक  वार्ड संख्या 20 के पास हजारी साव के घर में रसोई गैस से हो रहे रिसाव के कारण आग लग गई। आग की लपटें देख पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते पूरे घर में आग फैल गई। इसी दौरान दो भाई जिंदा जल गए और उनकी जान चली गई। एक साथ दो बच्चों की मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई है।

 


जिस वक्त घर में आग लगी थी, दोनों ही भाई अपने कमरे में बैठकर आने वाले बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान दोनों घटना की चपेट में आ गए। काफ़ी मशक्कत के बाद भींगे कम्बल की मदद से आग बुझाया गया। वहीं, परिजन दोनों भाइयों को अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया था। मृतकों में मन्नू साव के बेटे 15 साल के कन्हैया कुमार और पटना जिला के बाढ़ के छोटू साव के बेटे 15 साल के शिवम कुमार थे। इस घटना के बाद घर के साथ-साथ पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।