ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत

Home / bihar / Bihar Encounter: कुख्यात मनीष यादव को सुबह सुबह गोपालगंज पुलिस...

Bihar Encounter: कुख्यात मनीष यादव को सुबह सुबह गोपालगंज पुलिस ने ठोका, पढ़िए एनकाउंटर की कहानी

Bihar Encounter: बिहार के गोपालगंज में सुबह-सुबह पुलिस और कुख्यात मनीष यादव के बीच मुठभेड़ हुआ। इस मुठभेड़ में इनामी कुख्यात अपराधी मारा गया है। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं।

08-Feb-2025 08:06 AM

By First Bihar

Bihar Encounterबिहार के गोपालगंज  में सुबह-सुबह पुलिस और कुख्यात मनीष यादव के बीच मुठभेड़ हुआ। इस मुठभेड़ में इनामी कुख्यात अपराधी मारा गया है। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस अपराधी पर कई तरह के आरोप अलग -अलग थानों में दर्ज किया गया था। 


जानकारी के अनुसार, आज अहले सुबह गोपालगंज में  50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी मनीष यादव पुलिस मुठभेड़ में  ढेर हो गया। इससे पहले दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में आपराधी की गोली से एक एसटीएफ के जवान घायल हो गए। इस घटनाक्रम में घायल जवान का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल जवान की हालत स्थिर बताई जा रही है और यह खतरे से बाहर है। 


बताया जा रहा है कि, कुख्यात अपराधी मनीष यादव पर पूर्व मुखिया/ शिक्षक अरविंद यादव हत्याकांड का आरोप था। इसके साथ ही इस पर अन्य कई मामले में मुक़दमा दर्ज थ। अब गोपालगपुर थाना क्षेत्र रामपुर खुर्द गांव के समीप मुठभेड़ में इसकी मौत हो गई है। इस बात कि पुष्टि गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने की है।