ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / bihar / काउंटिंग से पहले तेजस्वी यादव ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, महागठबंधन के तमाम नेता...

काउंटिंग से पहले तेजस्वी यादव ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, महागठबंधन के तमाम नेता मौजूद

इस बैठक में महागठबंधन के सभी प्रमुख दलों के नेता शामिल हुए हैं। जिनमें कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी, और भाकपा माले के नेता दीपांकर भट्टाचार्य मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि यह बैठक मतगणना रणनीति को लेकर बुलाई गई है।

13-Nov-2025 08:56 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के समापन के बाद अब 14 नवंबर यानि कल मतों की गिनती होगी। मतगणना की सभी तैयारियां निर्वाचन आयोग ने पूरी कर ली है। 14 नवंबर की सुबह 8 बजे से मतों की गिनती होगी। लेकिन इससे पहले तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर इमरजेंसी मीटिंग बुला ली है। जिसमें महागठबंधन के तमाम नेता शामिल हुए। 


मतगणना के 12 घंटे पहले तेजस्वी यादव ने एक पोलो रोड स्थित अपने आवास पर अचानक आपात बैठक बुला ली है। जिसमें महागठबंधन के तमाम नेता शामिल हुए। तेजस्वी यादव महागठबंधन के तमाम नेताओं के साथ बंद कमरे में मीटिंग कर रहे हैं। कृष्णा अल्लावरु, मुकेश सहनी, दीपांकर भट्टाचार्य गुरुवार की देर शाम तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंचे हैं।


दरअसल दूसरे चरण के मतदान के बाद कई सर्वे एजेंसियों ने एक्जिट पोल निकाला था, जिसमें ज्यादातर के आंकड़ों में एनडीए की सरकार बनने की संभावना जतायी गयी। लेकिन एक्जिट पोल के आंकड़ों को तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के तमाम नेताओं ने सिरे से खारिज कर दिया और इसे फर्जी आंकड़ा बताया। तेजस्वी ने तो यह दावा कर दिया कि 14 तारीख को बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। एक्जिट पोल सही नहीं है। 


जिस तरह फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र जी के बारे में मीडिया ने खबर चला दी कि उनका निधन हो गया। जो बाद में फर्जी खबर साबित हुई। जिंदा व्यक्ति को लोग मृत बताकर कर खबर चलाने लगे। उसी तरह यह एक्जिट पोल भी फर्जी है, यह भी पूरी तरह गलत है। कल आनेवाले रिजल्ट से सब कुछ क्लीयर हो जाएगा। बीते दिनों तेजस्वी यादव ने यह भी दावा किया था कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी और हम मुख्यमंत्री पद की शपथ 18 नवंबर को लेंगे। 


वही राजद नेता सुनील सिंह भी तेजस्वी के आवास पर पहुंचे। सुनील सिंह से मीडिया ने पूछा कि आप पर केस दर्ज हो गया है। मीडिया के इस सवाल पर सुनील सिंह कहने लगे कि हमारे आवाज को नहीं दाब सकता है। आप लोग भी अच्छी तरह से यह बात जानते है। कोई व्यक्ति चाहेगा कि थूक फेंककर हमको डरा दें। 6 एफआईआर होगा फिर भी जो सच्चाई होगा हम लागातार बोलते रहेंगे। 

REPORT-PRINCE-PATNA