मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत
14-Nov-2025 01:38 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव का मतगणना जारी है। इसके रूझान की बात करें तो एनडीए को 195 से ज्यादा सीटें मिलती नजर आ रही है। बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। केसरिया से जेडीयू प्रत्याशी शालिनी मिश्रा चुनाव जीत गयी हैं। अब धीरे-धीरे इसके नतीजे भी सामने आने लगे हैं। इस नतीजे को देखकर विपक्ष भी हैरान है।
कांग्रेस राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह का बड़ा बयान आया है। अखिलेश सिंह ने महागठबंधन की इस बड़ी हार के लिए संजय यादव और कृष्णा अल्लावरू जिम्मेदार बताया है। आरजेडी से संजय यादव और कांग्रेस से प्रभारी कृष्णा अल्लावरू यही लोग बता सकते हैं कि ऐसा कैसे और क्यों हुआ? महागठबंधन के परिणाम पर बोले अखिलेश सिंह ने कहा कि सीट शेयरिंग मे हुई देरी और फ्रेंडली फाइट के लिए कोई जगह नहीं है।
हम लोग मीटिंग करेंगे और इस पर चिंता करेंगे तब पता चलेगा कांग्रेस आखिर कहां चूक कर गई। नीतीश जी और NDA गठबंधन को बधाई समझ में नहीं आ रहा है। जिस तरह की भीड़ आ रही थी और जो परिणाम आये है वह ठीक उलट है। अखलेश सिंह ने नीतीश कुमार और एनडीए गठबंधन को बधाई दी है।
पटना से प्रेम की रिपोर्ट