बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
02-Oct-2025 10:15 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले RJD ने जेडीयू का बड़ा विकेट गिराया है. खगड़िया के परबत्ता से विधायक डॉ संजीव कुमार ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है. डॉ संजीव कल यानि 3 अक्टूबर को आरजेडी में शामिल होने जा रहे हैं.
विजयादशमी पर किया ऐलान
विधायक डॉ संजीव कुमार आज अपने क्षेत्र के गोगरी जमालपुर के विजयादशमी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. कार्यक्रम में मौजूद भारी भीड़ के बीच डॉ संजीव ने कहा कि वे जेडीयू को छोड़ने का फैसला कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि वे 3 अक्टूबर को अपने क्षेत्र में जनसभा कर राजद में शामिल होंगे.
तेजस्वी कराएंगे शामिल
राजद नेता तेजस्वी यादव 3 अक्टूबर को परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के गोगरी जमालपुर जाएंगे. वहां आयोजित जनसभा में वे विधायक डॉ संजीव कुमार को राजद की सदस्यता दिलाएंगे.
RJD को मिली बड़ी बढ़त
डॉ संजीव को जेडीयू से तोड़कर आरजेडी में शामिल करा कर बड़ा राजनीतिक और सामाजिक मैसेज देने की तैयारी में है.